नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: नोएडा। सलारपुर गांव में शनिवार को नाली में गिरने से पेंटर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रंजीत मंडल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और सलारपुर में अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था। वह पेंटर का काम करता था। रविवार को उसके नाली में गिरने की सूचना रूम पार्टनर रवि ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक रंजीत शराब पीने का आदी था। उसके चार बच्चे हैं, जो बिहार स्थित गांव में रहते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और स्थिति और स्पष्ट होगी। परिज...