नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित शर्मा मार्केट के सामने महिला पार्क की बंद नाली के ऊपर पुलिस को शनिवार दोपहर करीब 45 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फेज-1 थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल नोएडा प्राधिकरण के सार्वजनिक शौचालय के पास है। नाली पहले से बंद थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि व्यक्ति अपने जूते को सिरहाने के रूप में इस्तेमाल कर वहीं सोया हुआ था। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर हरौला इलाके में घूमता रहता था। हरौला चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मृतक के शरीर पर फिलहाल चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अत्यधिक नशे के...