Noida News: नाला जाम होने से लोग परेशान
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर बीटा-2 स्थित आई ब्लॉक में लंबे समय से जाम ड्रेन और जल निकासी की समस्या से लोग परेशान हैं। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क और मकानों के आसपास जलभराव होने से गंदगी फैल रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। उनका कहना है कि हर बारिश के बाद जलभराव की समस्या जस की तस बनी रहती है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित होता है। हरेंद्र भाटी ने कहा कि जाम ड्रेनों की तत्काल मशीनों से सफाई कराई जाए, बंद जल निकासी मार्ग खोले जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.