नोएडा, अगस्त 6 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-वन थाना क्षेत्र में नामी कंपनी के उत्पादों पर फर्जी टैग और लेवल लगाकर तैयार करने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से गठित टीम ने पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी करते हुए भारी संख्या में फर्जी टैग और लेवल बरामद किए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला हरदोई के भोगीपुर गांव निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-19 स्थित यूनाइटेड और यूनाटेड कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह कंपनी की ओर से कानूनी कार्यवाही कराने के लिए अधिकृत हैं। उन्हें सूचना मिली कि कंपनी के अंडर आर्मर, नाइकी, ए सिक्स के कपड़े फर्जी तरीके से फर्जी टैग और लेवल लगाकर तैयार करके सप्लाई किए जा रहे हैं। सूचना को पुख्ता कर पांच अगस्त को फेज-वन थाना पुलिस की सहायता से सेक्टर-10 के सी ब्लॉक में छापेमा...