नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-3 थाने की पुलिस ने नाबालिगों की मदद से बाइक चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। वह झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले नाबालिगों को रुपये का लालच देकर पार्किंग में खड़ी बाइकों को चोरी करवाने के बाद एक स्थान पर रख देता था। इसके पास से नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। साथ ही, दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फेज-3 थाने की पुलिस ने सेक्टर-71 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड से आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान वंश मूल निवासी बिजनौर के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-66 के मामूरा में रह रहा था। उसके पास से एक तमंचा और दो अवैध चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में रेकी करने के बाद सुनस...