Noida News: नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार को रोककर पीटा
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। पर्थला फ्लाईओवर के पास सोमवार दोपहर नशे में धुत दो युवकों ने बाइक सवार को रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फेज-3 थाना पुलिस ने संज्ञान लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी त्रिलोकनाथ नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह सोमवार दोपहर नोएडा की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह पर्थला फ्लाईओवर पार करके आगे बढ़े तो सड़क किनारे खड़े छिजारसी निवासी आलोक और बेहलोलपुर निवासी पारस ने उन्हें रोक लिया। दोनों युवक नशे में धुत थे। दोनों ने त्रिलोकनाथ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। त्रिलोकनाथ पर जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर डिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.