नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के चालक ने दूसरी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होंडा सिटी की डिग्गी, ऑडियो सिस्टम की स्क्रीन और बंपर समेत अंडरबॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-105 निवासी सार्थक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार सितंबर को शाम करीब पांच बजे अपनी होंडा सिटी कार से मदर डेयरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-105 के ए ब्लॉक के पास पीछे से आई एमजी हेक्टर कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार हादसे के समय दूसरी कार का चालक शराब के नशे में था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक दीपक सचान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...