Noida News: नशीले पदार्थ की तस्करी में चार गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। शहर में गांजे और शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों, सोसाइटियों और झुग्गी बस्तियों के आसपास आपूर्ति करते थे। गांजा दिल्ली से लाया जाता था, जबकि शराब की तस्करी ठेके बंद होने के बाद ऊंचे दामों पर की जाती थी। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने हाथरस निवासी उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब के 38 टेट्रा पैक बरामद हुए। वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सदरपुर कॉलोनी निवासी हिमांशु वर्मा को 872 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। एक अन्य कार्रवाई में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ही सदरपुर निवासी गौरव को 730 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.