Noida News: नशा मुक्त समाज के लिए रैली निकाली
नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। दुजाना गांव में शनिवार को उम्मीद संस्था की ओर से नशा मुक्त समाज विषय पर जागरुकता रैली निकाली। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने युवाओं और ग्रामीणों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर मास्टर ब्रह्म सिंह, मास्टर बाल चंद नागर, कपिल कुमार, जागेश कुमार, अरुण कुमार, एडवोकेट ओम नागर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.