नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-108 स्थित रिवीकिंग वेलनेस फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार शाम केंद्र के बाथरूम में उसका शव फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सेक्टर-39 पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पहाड़गंज दिल्ली निवासी लक्ष्य सोलंकी के रूप में हुई। लक्ष्य स्मैक का आदी था। परिवार ने नशे की लत छुड़ाने के लिए पहले उसे दिल्ली के नरेला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। कुछ समय...