Noida News: नवविवाहिता ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दी
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम नवविवाहिता ने 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी 11 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद उसके मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के लिली टावर के फ्लैट नंबर-1602 में पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी पति मंथन धीमान के साथ किराये पर रह रही थीं। वह मूलरूप से एटा की रहने वाली थीं। उनके पति मंथन धीमान देहरादून के रहने वाले हैं। दोनों के बाद सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। कामिनी पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। मंथन एक निजी कंपनी में वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.