Noida News: नवरात्र के शुरुआती तीन दिन में 1000 नई गाड़ियां सड़कों पर उतरी
नोएडा, अक्टूबर 13 -- नवरात्र में वाहन बिक्री में तेजी Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। त्यौहारी सीजन की शुरुआत होते ही ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। नवरात्र के शुरुआती तीन दिनों में ही लगभग 1,000 नए वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग में दर्ज हो चुका है। वाहन डीलरों का मानना है कि वास्तविक बिक्री का आंकड़ा इससे कहीं बड़ा है, क्योंकि कई गाड़ियों की डिलीवरी की जा चुकी है लेकिन उनका आधिकारिक पंजीकरण होना अभी बाकी है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन में 924 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। इसमें 457 कार और 467 दोपहिया वाहन शामिल हैं। हालांकि अन्य वर्षों में नवरात्र और आम दिनों में दोपहिया वाहनों की बिक्री अधिक रहती है। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 4 लीड : नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों में दुर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.