नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने बरौला गांव स्थित दुकान से सोने की चेन लेकर फरार हुई महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से चेन भी बरामद कर ली। बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक बरौला गांव में कैलाश वर्मा की ज्वेलर की दुकान है। छह नवंबर को धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान महिला सोने की चेन खरीदने पहुंची। भीड़ का फायदा उठाकर उसने असली सोने की चेन के स्थान पर नकली चेन रख दीं। महिला दो असली सोने की चेन लेकर फरार हो गई। गुरुवार को महिला एक बार फिर दुकान पर पहुंची तो उसे पकड़ लिया गया। महिला की पहचान सहारनपुर के देवबंद निवासी शालू के रूप में हुई। वह वर्तमान में बरौला गांव में किराए पर परिवार के साथ रहती है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति प्रवीण कुमार ठेकेद...