नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का सशक्त मंच बन चुका है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में खरीदारों और प्रतिनिधियों की सहभागिता से ये साफ है कि उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये बातें शुक्रवार को प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहीं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के नेतृत्व में पिछले तीन आयोजनों की सफलता के बाद अब यूपीआईटीएस का चौथा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सजे मेरठ के 40 उत्पाद, 500 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्...