नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक बनने तक बनने वाली 5.49 किलोमीटर लंबी छह लेन की एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार हो गई है। प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की से यह डीपीआर तैयार करवाई है। आईआईटी सप्ताहभर में प्राधिकरण को यह डीपीआर सौंप देगी। जानकारी के अनुसार करीब 850 करोड़ के बजट से यह परियोजना तैयार होगी। प्राधिकरण ने रजनीगंधा अंडरपास के सामने से बनने वाली प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के संशोधित अलाइनमेंट को पिछले दिनों मंजूरी दी थी। अलाइनमेंट फाइनल न होने के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना लंबे समय से लटकी हुई थी। परियोजना का सबसे जटिल भाग सेक्टर-12 और सेक्टर-22 के टी-प्वाइंट को माना जा रहा है। यहां एलिवेटेड रोड को मोड़ने के लिए विशेष कर्व डिजाइन किया गया है। इसी वजह से आईआईटी रुड़की ने इ...