नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से सटे सेक्टर-45 में लगभग 70 करोड़ की लागत से 220 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा। ये उपकेंद्र अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे एक्सप्रेस-वे से सटे 15 से अधिक सेक्टरों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए सेक्टर-45 में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इस बिजली उपकेंद्र को बनाने का कार्य वर्ष 2021 से चल रहा है। इस उपकेंद्र को सेक्टर-148 स्थित 400 केवी के बिजली उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- सुलतानपुर रोड पर 765 केवी सबस्टेशन की तैयारी अभी दोनों बिजली उपकेंद्र को जोड़ने की लाइन का कार्य भी रुका हुआ है। अधिकारियों को कहना है कि उपकेंद्र पर सिविल क...