Noida News: नए आगरा में करवन नदी पर पुल बनेगा
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नए आगरा में करवन नदी पर पुल बनेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पुल के बनने से 8 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। फिलहाल बारिश के चलते पानी भरने से यहां लोगों को आने जाने में मुश्किल होती है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि फेज-2 के तहत आगरा में विकास कार्य कराने शुरू कर दिए हैं। नए आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे की दूरी पर 161.21 पर सर्विस रोड पर करवन नदी के ऊपर पुल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। यह पुल ऐतमादपुर तहसील के रानी गांव में धौरऊ के पास बनाया जाना है। यह करीब 16 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा पुल होगा। बताया गया कि बारिश के दौरान वर्तमान में अत्याधिक जलभराव के कारण सर्विस रोड पर आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे स्थानीय नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.