नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफडबल्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग शुरू हो गई है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर बुक किए जा सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...