नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। बच्चों के बीच क्रिकेट को लेकर हुए विवाद में दो लोगों को गोली मारने के आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और तमंचा बरामद किया। वारदात में नामजद दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार को दोनों पक्षों के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक पक्ष के बबलू, उसके भाई बंटी उर्फ मलिंगा, दीपक और अक्षय उर्फ अक्की ने आधी रात में दूसरे पक्ष के ऊपर धाबा बोल दिया। हमलावरों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की और उन पर अवैध ...