Noida News: दो मकानों पर कब्जे की कोशिश
नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। कासना क्षेत्र के सलेमपुर गुर्जर गांव में दो मकानों का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर गुर्जर गांव निवासी राजेंद्र शर्मा और जयवीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे दोनों दिल्ली में रहते हैं। दोनों ने गांव में करीब 35 साल पहले दो मकान खरीदे थे। मकानों में उनका घरेलू सामान रखा था। आरोप है कि गांव के रहने वाले राजवीर शर्मा, पन्ना शर्मा, गौरव शर्मा और विनीत शर्मा ने उनके मकानों का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। मकान में रोड़ी बदरपुर आदि सामान अंदर भर दिया। पीड़ितों ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.