Noida News: दो भाइयों के मोबाइल और लैपटॉप चोरी
नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर गामा-1 स्थित मकान के कमरे से दो सगे भाइयों के मोबाइल, लैपटॉप समेत दस्तावेज चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवांश उपाध्याय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवांश उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ सेक्टर गामा-1 स्थित मकान में रहते हैं। उनके कमरे से आठ अक्तूबर की सुबह तीन मोबाइल, दो लैपटॉप, पर्स और दस्तावेज चोरी हो गए। घटना के समय दोनों भाई कमरे में सोए थे। दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। बदमाशों ने धीरे से दरवाजा खोला और कमरे में रखा सामान चोरी कर लिया। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.