Noida News: दो बच्चों के साथ महिला लापता
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। गेझा गांव में रहने वाले फल विक्रेता की पत्नी और उसके दो बच्चे 11 अगस्त से लापता हैं। मोबाइल फोन बंद होने से तीनों का पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर तीनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिरोजाबाद के हाजीपुरा के 30 फीट रोड के रहने वाले अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि वह गेझा गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। वह फल बेचते हैं। वह 11 अगस्त को ठेला लगाने गए थे। घर पर पत्नी और बच्चे थे। वह शाम को वापस लौटे तो घर पर कोई नहीं मिला। मोबाइल फोन भी बंद आया। उन्होंने तीनों को आसपास ढूंढा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने फेज-2 थाने में तीनों की गुमशुदगी लिखाई। इस बीच पता चला कि 11 अगस्त से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.