Noida News: दो फ्लैट से डेढ़ करोड़ के गहने और नकदी चोरी
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बदमाशों ने सेक्टर-50 स्थित द क्रिसेंट अपार्टमेंट के दो फ्लैट के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये की नकदी और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना के वक्त दोनों परिवार घर से बाहर थे। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द क्रिसेंट अपार्टमेंट निवासी इंजीनियर नितिन जैन ने पुलिस को बताया कि वह 11 अक्तूबर को परिवार के साथ पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम देर रात समाप्त होने के कारण उन्होंने पानीपत में रुकने का फैसला किया। अगले दिन पड़ोसी ने फोन कर उनके फ्लैट का ताला टूटे होने की जानकारी दी। यह सुनकर वह घर पहुंचे तो नकदी और गहने गायब मिले। बदमाश फ्लैट से 80 हजार रुपये नकद, सोने का एक बड़ा हार, दो छोटे हार, चार सोने की चूड़ियां,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.