नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। अलग-अलग थानाक्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश करने के बाद भी जब दोनों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सेक्टर-20 थाने में दी शिकायत में निठारी निवासी सविता ने बताया कि 17 अक्तूबर को शाम चार बजे के करीब उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई। वह अभी तक घर नहीं लौटी है। इसके अलावा सेक्टर-49 थाने में दी शिकायत में बरौला निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई। उसको करीबियों और रिश्तेदारों के यहां तलाशा गया पर कोई सुराग नहीं मिला। दोनों मामले में परिजनों ने पुलिस को किशोरियों के हुलिये की जानकारी दी है। पुलिस ने दोनों किशोरियों की सकुशल बरामदगी के ...