Noida News: दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
नोएडा, सितम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइक और अवैध हथियार बरामद हुआ। उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-88 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा कट के पास से एक बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। बाइक की जांच करने पर पता चला कि वह चोरी की है। तलाशी ली तो आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जिला अलीगढ़ के बड़ागांव निवासी कृष्ण उर्फ लेफ्टी बंजारा और जिला चित्रकूट के भदेधू गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.