नोएडा, अगस्त 12 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-14 नाले पर गश्त के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। उनके पास से चोरी की बाइक और दो अवैध हथियार बरामद हुए। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी तभी सूचना मिली कि सेक्टर-14 स्थित नाले की पटरी के पास वाहन चोर आने वाले हैं। टीम ने सूचना को पुख्ता कर नाले की पटरी पर चेकिंग शुरू कर दी, तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया। जांच करन पर पता चला कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो चाकू भी मिले। दोनों की पहचान सेक्टर-20 निवासी विवेक और सेक्टर-16 जेजे कॉलोनी निवासी हलीम के रूप में हुई। विवेक क...