नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने मंगलवार शाम गश्त के दौरान सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक और दो अवैध हथियार बरामद हुए। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि सेक्टर-15 गोलचक्कर चौकी क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश आने वाले हैं। सूचना को पुख्ता कर गोलचक्कर के निकट चेकिंग शुरू की। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगे। टीम ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया। उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपियों की पहचान सेक्टर-5...