नोएडा, सितम्बर 20 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चोरी की बाइक और एक अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दिल्ली की ओर एक बाइक पर चोर आने वाला है। सूचना को पुख्ता कर झुंडपुरा बॉर्डर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा करते हुए सेक्टर-आठ शौचालय के पास से घेरकर दबोच लिया। उससे बाइक के दस्तावेज मांगे तो दिखाने में असमर्थ रहा। तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। जांच करने पर...