Noida News: दोपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक और चार चाकू बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सभी सदस्य आदतन अपराधी हैं और पिछले कई वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार वाहन चोरी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी राजीव चौहान, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी अजय कुमार, फर्रुखाबाद निवासी सचिन कुमार, बरौला निवासी कृष्णा उर्फ शेरा, बांदा निवासी विजय कुमार और राजस्थान के करौली निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना राजीव चौहान है, जो वर्तमान में दिल्ली के नांगलोई इलाके में रह रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.