Noida News: दोपहर में हल्की बारिश, उमस बढ़ी
नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर के कई इलाकों में शनिवार दोपहर को हल्की बारिश हुई। इससे राहत नहीं मिली, बल्कि उमस बढ़ गई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में आर्द्रता 70 प्रतिशत से अधिक रही, जिससे दोपहर में उमस ने परेशान किया। शाम को मामूली राहत मिली। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात में भी उमस लोगों को परेशान करती रही। अगले छह दिनों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री या इसके आसपास रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Amroha News: उमसभरी गर्मी ने सताया, दो दिन गरज-चमक संग हल्की बारिश के आसार बारिश के बावजूद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 100 से कम नहीं हुआ। नोएडा का एक्यूआई 120...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.