नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के देहात क्षेत्रों में 70 फीसदी से अधिक उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि बीते साल भर में देहात क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में भी काफी सुधार हुआ है। देहात में महज 30 फीसदी से भी कम उपभोक्ता बिल जमा कर रहे हैं। इससे विद्युत निगम को हर महीने काफी नुकासन उठाना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने उपभोक्ताओं पर नकेल कसने की तैयारी भी शुरू कर दी है। विद्युत निगम ने अब देहात क्षेत्रों के बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस शुरू कर दिए है। इसके साथ ही चेतावनी दी जा रही है कि निर्धारित दो सप्ताह में बिल जमा कर दे, अन्यथा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिर किसी तरह का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिले के देहात क्षेत्र में दादरी, ग्रेटर नोएडा और जेवर कस्बे आते हैं। इन ती...