नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रशासन ने जिला अस्पताल में जानवरों की सिरिंज मंगाने के मामले में तत्कालीन सीएमएस से जवाब तलब किया है। सिरिंज का ऑर्डर अस्पताल के कंप्यूटर से नहीं बल्कि दूसरे कंप्यूटर से दिया गया था। इस बारे में जानकारी मांगी गई है। पिछले साल दिसंबर में जिला अस्पताल प्रबंधन की गलती के कारण अस्पताल में इंसानों की सिरिंज की जगह जानवरों की सिरिंज ऑर्डर किया गया था। हालांकि, सिरिंज का उपयोग नहीं हुआ था। जानकारी के बाद इसे वापस कर दिया गया था। साथ ही इसकी राशि का भुगतान भी नहीं किया गया था। शासन ने मामले की जांच जिला प्रशासन को सौंपी थी। जिला प्रशासन का वित्त विभाग मामले की जांच कर रहा है। दूसरे कंप्यूटर से सिरिंज के ऑर्डर को लेकर संदेह होने पर इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस ...