Noida News: दुष्कर्म के आरोपी पर गवाह को धमकाने का आरोप
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटने के बाद आरोपी पर केस के गवाह को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उस पर गवाही न देने का दबाव बना रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सर्फाबाद गांव में रहने वाले अरविंद एक होटल में नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ रहते हैं। फरवरी 2026 में देहरादून के रोहित भारद्वाज के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला देहरादून के राजपुर थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अरविंद इस मामले में गवाह हैं। अरविंद का आरोप है कि रोहित पिछले महीने जेल से बाहर आया। इसके बाद वह 23 सितंबर से फोन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.