Noida News: दुष्कर्म के आरोपी को जमानत मिली
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर धमकी देने के आरोपी जतिन को जमानत दे दी। मामला थाना सूरजपुर में दर्ज है। पीड़िता का आरोप था कि मेडिकल स्टोर चलाने वाले जतिन ने छह महीने तक उससे संबंध बनाए और शादी का वादा किया, लेकिन फिर शादी से मुकर गया। अदालत ने केस डायरी में संकलित साक्ष्य देखकर कहा कि इस स्तर पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता कि संबंध का एकमात्र आधार शादी का वादा था। मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत का आधार पर्याप्त माना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.