Noida News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने दादरी थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी रामगोपाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। पीड़िता का आरोप है कि 22 दिसंबर-2025 को गुर्दे की पथरी की दवा लेकर आरोपी उसके घर आया। आरोप है कि उसने पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी 72 वर्ष का वृद्ध है। वास्तविक विवाद शादी के प्रस्ताव और धन उगाही से जुड़ा है, न कि किसी शारीरिक शोषण से। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.