Noida News: दुकान जाने के लिए निकली किशोरी गायब
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव से 15 वर्षीय किशोरी नौ दिन से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुरुवार को थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर किशोरी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के चंडौस क्षेत्र की रहने वाली महिला परिवार के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराये पर रहती है। वह एक फैक्टरी में नौकरी करती है। उनकी 15 वर्षीय बेटी 22 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मां ने किशोरी को बहलाकर ले जाने की आशंका जताई। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.