नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार दोपहर पांच दुकानों में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी जिंदा जल मरा। सिलेंडरों में विस्फोट से लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे में आग को बुझाया। दमकल विभाग ने बेल्डिंग के दौरान चिंगारी भड़कने की आशंका जताई, जबकि प्रत्यक्षदर्शी ने तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का दावा किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गांव में राधा बल्लभ मंदिर के पास स्नैक्स समेत अन्य सामान की पांच दुकानें हैं। एक तरफ चार और दूसरी तरफ एक दुकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे तीसरे नंबर की दुकान में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान बेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट ...