Noida News: दुकानदार से मारपीट कर कार क्षतिग्रस्त की
नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-दो थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रंजिश में दुकानदार को पीटने और कार क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। याकूबपुर गांव के रहने वाले लक्की सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव के गली नंबर-44 में परचून की दुकान करते हैं। गांव निवासी अनुज भाटी उससे रंजिश मानता है। आए दिन धमकाता रहता है। आरोप है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे आया। बिना किसी बात के अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर दुकान के बाहर खड़ी लक्की की कार को निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की। रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने मारपीट की। लक्की बचकर पड़ोस की दुकान में छिपा तो वहां से निकालकर भी पीटा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.