Noida News: दुकानदार को दो भाइयों ने पीटा
नोएडा, अगस्त 5 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-53 स्थित गिझौड़ गांव में नीरज मोबाइल फोन मरम्मत करने की दुकान चलाता है। पड़ोस में रहने वाले पवन ने दो जुलाई को मोबाइल चार्जिंग के लिए दुकान में लगाया था। जब वह फोन लेने आया तो चोरी होने की बात कही। पवन ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही फोन दुकान में ही चार्जिंग में लगा हुआ था। इसके बाद तीन अगस्त की सुबह पवन और नीरज के बीच कहासुनी हो गई। पवन ने अपने भाई के साथ मिलकर नीरज के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.