Noida News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-20 में बदमाशों ने घर की दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ए ब्लॉक निवासी रोहित गुप्ता ने बताया कि वह 24 सितंबर की रात करीब पौने तीन बजे अपने पिता के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुसा और कमरे से कीमती सामान चोरी कर ले गया। चोरी हुए सामान में कंपनी का लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। चोर पैन कार्ड, आधार कार्ड और वाहन चलाने का लाइसेंस भी ले गए। लैपटॉप में कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज और काम से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। पीड़ित ने पुलिस से चोर की पहचान करने और सामान बरामद करने की मांग की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.