Noida News: दीवार गिरने के मामले में कंपनी ने एक हफ्ते बाद भी जवाब नहीं दिया
नोएडा, जुलाई 17 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बारिश के दौरान गड्ढे में जलभराव होने से बारातघर की दीवार गिरने और सड़क धंसने के मामले में कंपनी ने एक सप्ताह बाद भी जवाब नहीं दिया। प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था। सेक्टर-73 में भूखंड संख्या सी-1 मैसर्स एवेन्यू सुपरमार्टस लिमिटेड का है। यहां नौ जुलाई की रात बारिश के दौरान बेसमेंट के लिए खोद गए गड्ढे में पानी भर गया था। इससे बिल्कुल बराबर में बने प्राधिकरण के बारातघर की दीवार गिर गई थी। इसके अलावा सर्विस रोड और नाला भी धंस गया था। यह गड्ढा काफी समय से खुदा हुआ था। इस मामले में कंपनी की लापरवाही सामने आई। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने कंपनी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा था। खास बात यह है कि एक सप्ताह बाद भी कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान ओएसडी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.