नोएडा, नवम्बर 4 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। दिपावली को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई के बाद फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। दिवाली के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। ये आयोजन दिवाली के बाद तक आयोजित होंगे। सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर को लड्डू चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग भगवान महावीर को चीनी के 11 किलों, 21 किलों और 31 किलों के लड्डू अर्पित करेंगे। सेक्टर-62 स्थित विनायक मंदिर में लक्ष्मी-गणेश की विशेष पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान महिलाएं सामूहिक रूप से लक्ष्मी पाठ करेंगी। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में दीपदान के साथ भगवान दामोदर की लीलाओं का वर्णन और गोपी गीत का आयोजन होगा। वहीं, सनातन धर्म मंदि...