नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का वास्तविक स्तर जानने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग दिसंबर में विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत जिले के 480 सरकारी स्कूलों में निपुण विद्यालय आकलन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ने-लिखने की क्षमता से लेकर गणितीय समझ और विषयों की जानकारी तक की जांच होगी। आकलन के नतीजों से यह तय किया जाएगा कि कौन से बच्चे निर्धारित शैक्षिक स्तर से पीछे हैं और उन्हें किस तरह अतिरिक्त पढ़ाई की जरूरत है। इस बार विभाग ने मूल्यांकन को तकनीक से जोड़ते हुए पूरी प्रक्रिया डिजिटल करने का फैसला लिया है। इसके लिए निपुण प्लस ऐप पर बच्चों के प्रदर्शन का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षु अलग-अलग स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता परखेंगे। उनके जवाब और प्...