Noida News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार कर रहे व्यक्ति की मौत
नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई। वह रात में सड़क पार कर रहा था। अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उपचार न मिलने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसके फोटो सोशल मीडिया पर और आसपास के थानों में भेज दिए ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.