Noida News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले मीडियाकर्मी के घर सोमवार दोपहर ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। घर में रखे करीब छह लाख रुपये के जेवरात और 12 हजार रुपये चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के डी ब्लॉक में रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह एक मीडिया हाउस में नौकरी करते हैं। पत्नी उनकी गृहिणी हैं और बेटी स्कूल जाती है। सोमवार सुबह बेटी को स्कूल भेजने के बाद वह सेक्टर-11 स्थित ऑफिस चले गए। पत्नी दोपहर में किसी कार्य से करीब 11 बजे बाजार चली गईं। दोपहर दो बजे जब बेटी स्कूल से घर पहुंची तो घर का ताला टूटा मिला। उसने अंदर घुसकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बेटी से मिली सूचना पर सुनील कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.