नोएडा, सितम्बर 24 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। सीएचसी दादरी पर तैनात महिला डॉक्टर ने प्रभारी पर कमेंट करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम, विधायक समेत कई अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने गुरुवार को सीएचसी पहुंच कर निरीक्षण किया। आरोप है कि प्रभारी सुबह शराब पीकर आते हैं। महिला डॉक्टर पर कमेंट करते हैं। महिला डॉक्टर ने सीएचसी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए डीएम, सीएमओ, विधायक समेंत कई अधिकारियों से शिकायत की। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद ने महिला डॉक्टर के पति पर सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। एसीपी प्रशाली गंगवार ने महिला डॉक्टर के पति को बुलाकर पूछताछ की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...