नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर दादरी रूट पर सिटी बस सेवा पुनः संचालित करने की मांग की है। सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि कुछ दिनों पहले ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति से होकर दादरी के लिए सिटी बस चलाई जा रही थी। दो-चार दिन ही यह बस सेवा संचालित रही। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बस सेवा को हर एक घंटे पर करने के साथ पुनः संचालित किया जाए। यह भी पढ़ें- Noida News: दादरी तिराहे और कासना के बीच ई-बस की सुविधा बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...