नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली गांव की गंग नहर में एक दस साल का बच्चा पानी में डूब गया। दिल्ली का रहने वाला बच्चा प्यावली गांव में मामा के घर आया हुआ था। वह पड़ोसी बच्चों साथ गंग नहर में नहाने चला गया। पानी के तेज बहाव में वह बह गया। एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले सुखबीर सिंह का 10 वर्षीय बेटा तनिष प्यावली गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। शुक्रवार को तनिष पड़ोस के बच्चों के साथ गांव से होकर निकल रही गंग नहर में नहाने के लिए चला गया। तनिष्क को नहर में पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा। नहर में कूदने के कुछ देर बाद तनिष पानी में दिखाई देना बंद हो गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार तनिष...