नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें दशहरे पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। दशहरे पर छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में छात्रों के घर जाने की संभावना के चलते यह व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि 20 अक्तूबर को दशहरा है। दशहरे से एक दिन पहले ही डिपो में यात्रियों की अधिक संख्या की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की संख्या के आधार पर 19 और 20 अक्तूबर को बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। दोनो डिपो में बसों की संख्या 305 है। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...