नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-96 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीकाम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में यातायात का डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए बदले रूट का इस्तेमाल करके गंतव्य को जा सकेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कालिंदी कुंज दिल्ली की ओर से दिल्ली (चिल्ला-डीएनडी) की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर परीचौक से नोएडा की ओर आने वाला मार्ग दलित प्रेरणा स्थल पर याताया...